ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलखनऊ में लाठी चार्ज से खफा हैं अनुदेशक

लखनऊ में लाठी चार्ज से खफा हैं अनुदेशक

पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के आह्वान पर अनुदेशकों ने लखनऊ में साथियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनुदेशकों ने विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम...

लखनऊ में लाठी चार्ज से खफा हैं अनुदेशक
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 20 Apr 2018 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के आह्वान पर अनुदेशकों ने लखनऊ में साथियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनुदेशकों ने विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को दिया। अनुदेशकों ने 17 हजार रुपए का पूर्व निर्धारित मानदेय दिए जाने की मांग उठाई है।

जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार की अगुआई में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अनुदेशकों ने पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट कूच किया। यहां पर एकत्र अनुदेशकों ने कहा कि अल्प मानदेय पर वे सेवाएं कर रहे हैं। इसके बाद भी पिछले वित्तीय सत्र में स्वीकृत 17 हजार रुपए प्रतिमाह का मानदेय उन लोगों को नहीं दिया जा रहा है। इसी को लेकर 17 अप्रैल को लखनऊ में अनुदेशकों ने अपनी मांगे उठाई थीं। मगर शासन ने उनकी मांगो को तो नहीं सुना बल्कि शासन के इशारे पर लाठी चार्ज कर दिया गया। इसमें दर्जनों अनुदेशकों के चोटें आई हैं। अनुदेशकों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर लखनऊ घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद शिष्ट मंडल ने डीएम से मिलकर अपना मांग पत्र दिया। इस दौरान सपना देवी यादव, वर्षारानी, नीलांचली भारती, सुरजीत वर्मा, महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, विवेक, योगेश, ज्ञानेंद्रप्रताप, अखिलेश, विजय यादव, विनय कुमार, आशुतोष, देवेश आदि की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें