ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमारपीट में चली गई मजदूर की आंखों की रोशनी

मारपीट में चली गई मजदूर की आंखों की रोशनी

शहर के लिंजीगंज कछियाना मोहल्ले में एक मजदूर की मारपीट में आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मिलकर आरोपितो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लिंजीगंज निवासी वंदना देवी ने दिए गए...

मारपीट में चली गई मजदूर की आंखों की रोशनी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजWed, 29 Jul 2020 03:46 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के लिंजीगंज कछियाना मोहल्ले में एक मजदूर की मारपीट में आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मिलकर आरोपितो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लिंजीगंज निवासी वंदना देवी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका पति अर्जुन मेहनत मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करता है। 25 जुलाई को रात 11 बजे मजदूरी करके अर्जुन घर आ रहा था। इसी बीच कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यह लोग पति को मारने पीटने लगे। आरोपितों ने एकराय होकर अर्जुन को लाठी डंडो से पीटा। इससे उसके गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना कादरीगेट पुलिस को दी गई मगर सुनवाई नहीं हुई। वंदना ने बताया कि मारपीट के बाद से पति की आंखों की रोशनी चली गई है। उसने इस मामले मेंे डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें