ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिलाओं को सुरक्षा का दिया गया भरोसा

महिलाओं को सुरक्षा का दिया गया भरोसा

फर्रुखाबाद, संवाददाता। महिला पुलिस कर्मियों की ओर से शुक्रवार को महिलाओं को सुरक्षा का...

महिलाओं को सुरक्षा का दिया गया भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 27 May 2022 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद, संवाददाता।

महिला पुलिस कर्मियों की ओर से शुक्रवार को महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पुलिस कर्मियों ने बाजार, बस स्टेंड और स्कूल, कालेजों के आस पास छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि किसी तरह से उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। कोई परेशान कर रहा हो तो पुलिस को खबर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें