दवा लेकर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत
दवा लेकर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौतपरिजनों में मचा कोहराम, भीड़ ने दुर्घटना करने वालों को दबोचाअमृतपुर, संवाददाता।दवा लेकर घर लौट रही

अमृतपुर, संवाददाता। दवा लेकर घर लौट रही एक महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर भीड़ ने दुर्घटना करने वाले बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मुजहा गांव की लज्जावती कस्बे में दवा लेने गयी थी और घर को लौट रही थी।
दवा लेकर लौट रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत
बासी अड्डा के निकट बदायूं मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर बेहोश हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी भेा। यहां पर हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जैसे ही महिला लोहिया अस्पताल पहुंची तो वहां डॉक्टरों ने लज्जावती को मृत घोषित कर दिया। लज्जावती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनोंं के मुताबिक लज्जावती सरकारी अस्पताल से दवा लेकर लौट रही थी। इस घटना से पुत्र विनोद का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
परिजनों में मचा कोहराम, भीड़ ने दुर्घटना करने वालों को दबोचा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


