ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशगवाही देने आई महिला कचहरी में हुई बेहोश

गवाही देने आई महिला कचहरी में हुई बेहोश

बेटी की दहेज को लेकर हुई हत्या के मामले में गवाही देने आई महिला कचहरी परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को बेहोश देखकर उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के...

गवाही देने आई महिला कचहरी में हुई बेहोश
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 26 Jul 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बेटी की दहेज को लेकर हुई हत्या के मामले में गवाही देने आई महिला कचहरी परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को बेहोश देखकर उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सरह गांव निवासी ममता देवी ने अपनी बेटी अल्का की शादी शाहजहांपुर जिला थाना जलालाबाद क्षेत्र के मैकपुर कुहारी निवासी गौतम पांडेय के साथ डेढ़ साल पहले की थी। गौतम कुमार पत्नी को लेकर थाना मऊदरवाजा के जसमई वाईपास पर किराए पर रह रहे थे। गौतम कुमार यहां पर रह कर मजदूरी करता था। करीब एक साल पहले गौतम ने अपनी पत्नी को चाकू मार कर हत्या कर दी थी। महिला ने अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरु हो गई। शुक्रवार को मुकदमें की तारीख होने के कारण ममता देवी अकेली गवाही देने के लिए कचहरी आई थी। इस दौरान उसका दामाद भी वहां पर आ गया। उसे देखते ही महिला की हालत खराब हो गई और व गिर कर बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। नाम पता न बताने पर स्टाफ ने उसे पहले अज्ञात में भर्ती कराया। काफी देर बाद जब उसे होश आया तब कही जाकर उसका नाम पता दर्ज किया गया। भर्ती महिला घटना को बताते समय फफक फफक कर रोने लगी । डाक्टर मनोज पांडेय ने बताया कि महिला का वीपी बढ़ गया था इस कारण उसे दिक्कत आई। इलाज किया गया अब सुधार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें