Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsWoman Files Complaint Against Four for Harassment and Threats in Farrukhabad
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और उत्पीड़न का केस दर्ज

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और उत्पीड़न का केस दर्ज

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक युवती ने नूर आलम सहित चार लोगों के खिलाफ शादी का झांसा देकर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि नूर आलम ने 8 साल तक उसका शोषण किया और गर्भपात कराने का दबाव बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कन्नौज पुलिस को सौंप दी गई है।

Nov 29, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर संबंध बनाये और उत्पीड़न किया। जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पूरे मामले की जांच कन्नौज जिले की पुलिस करेगी। इसके लिए दर्ज रिपोर्ट की प्रति भेज दी गयी है। एक गांव निवासी युवती ने एक दूसरे गांव के रहने वाले नूर आलम समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। इसमें उसने कहा है कि वह कन्नौज जिले के एक कस्बे की मूल निवासी है। नूर आलम ने शादी का झांसा देकर 8 वर्ष से उत्पीड़न किया और सबंध बनाए। इससे एक पुत्री का चार साल पहले जन्म हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12 अक्तूबर की रात नूर आलम उसके घर आया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। जब विरोध किया तो उसने मारपीट की। मेरी बेटी मेरे पास सो रही थी उसका मुंह दबा दिया। कहा कि जिंदा नही छोड़ेंगे। हम दोनों के साथ मारपीट की। वह धमकी देकर चला गया। कहा कि मै दूसरी शादी करूंगा। जब मैने कन्नौज के एक थाने में शिकायत की तो उसे धमकी दी गई। वहां थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने जहानगंज आकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मुकदमे की जांच कन्नौज जिले की पुलिस करेगी।