
दो सिपाहियों के खिलाफ महिला ने कोर्ट में दायर किया परिवाद
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक महिला ने दो पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत की थी कि 30 नवंबर को उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। आरोपी और उसके परिवार ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है।
फर्रुखाबाद । एक महिला ने थाना मऊदरवाजा के दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है मऊदरवाजा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने परिवाद में कहा कि 30 नवंबर को एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गलत हरकत करने का प्रयास किया था विरोध करने पर परिजनों ने मारपीट और गाली-गलौज भी की थी । घटना की शिकायत थाने में देने के बावजूद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की । 5 दिसंबर को आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ एसीजेएम एफटीसी कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी ने थाना मऊदरवाजा के दो सिपाही से मिलीभगत कर उसके परिवार का लगातार उत्पीड़न शुरू करा दिया दोनों सिपाही रोजाना घर आकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हैं तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं आरोप है कि 9 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे दोनों सिपाही उसके घर में जबरन घुस आए और उसके पति को पकड़कर ले जाने लगे विरोध करने पर सिपाही ने उसके साथ मारपीट की और बाहर मिलने पर जेल भिजवाने की धमकी दी पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र भी भेजा था कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली है मामले में न्यायालय ने थाना से आख्या मांगी है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




