ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिला का शव मिला, हत्या का आरोप

महिला का शव मिला, हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर से खेत पर गई एक महिला का शव रविवार की सुबह पेड़

महिला का शव मिला, हत्या का आरोप
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 22 Oct 2023 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद, संवाददाता।

घर से खेत पर गई एक महिला का शव रविवार की सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जनैया सठैया गांव निवासी अजयवीर ने चार साल पहले अपनी बेटी स्वाती की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव निवासी धीरज के साथ की थी। चार माह पहले मां प्रियंका ससुराल जाकर बेटी स्वाती को अपने घर बुला लाई। तब से स्वाती जनैया सठैया में अपने परिवार के साथ रह रही थी। शनिवार की शाम स्वाती अपने नलकूप पर भूमिपाल को खाना देने के लिए ग्ई हुयी थी। इसके बाद वह वापस लौटकर नहीं आई। रात दस बजे तक परिजनों ने खोजा पर कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह सात बजे स्वाती का शव ओमपाल के खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। यह जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। स्वाती का शव देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी ने भी परिजनों से जानकारी की। स्वाती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना से बहन संगम, कीर्ति भाई अभिषेक, राजन के अलावा मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। पिता अजयवीर ने बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने पास के गांव के युवक पर उंगली उठाई। कहा कि एक युवक बेटी से शादी का दबाव बनाता था। बेटी का मोबाइल भी छीन लिया गया था। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उस पर भी पड़ताल की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े