
जैन मंदिर परिसर में घुसा वन बिलाव, मशक्कत कर पकड़ा
Farrukhabad-kannauj News - कंपिल के जैन मंदिर परिसर में एक जंगली वन बिलाव घुस गया। पालतू कुत्ते ने उसे दौड़ाया और वह कमरे में छिप गया। मंदिर के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इससे पहले परिसर में छोटे जानवर गायब हो रहे थे।
कंपिल, संवाददाता जैन मंदिर परिसर में जंगली जीव वन बिलाव घुस गया। जब उसे पालतू कुत्ते ने दौड़ाया तो कमरे में जा छिपा। मंदिर कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद पकड़ लिया। वन विभाग टीम ने सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया। नगर के जैन श्वेतांबर मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली जीव वन बिलाव अचानक घूमते हुए दिखाई दिया। परिसर में मौजूद पालतू कुत्ते ने उसे दौड़ा दिया। इससे घबराकर वन बिलाव एक कमरे में जा छिपा। सूचना मिलने पर मंदिर के कर्मचारी बंटी शर्मा, मुकुल, कमल और विनोद ने कड़ी मशक्कत के बाद जंगली जीव को पकड़ लिया।
कर्मचारियों ने उसे बोरी में बंद कर मंदिर ट्रस्ट के मंत्री पुखराज डागा को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग टीम को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दारोगा शैलेश कुमार वन बिलाव को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि जानवर को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ा जाएगा। पुखराज डागा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मंदिर परिसर में पुराने पेड़ों पर रहने वाले तोते, पालतू बिल्लियां और अन्य छोटे जानवर गायब हो रहे थे। आशंका है कि वन बिलाव ने ही उन्हें मारकर खा लिया। वन बिलाव के पकड़े जाने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




