Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsWife Accuses In-Laws of Dowry Harassment and Murder Attempt in Kayamganj
विवाहिता को कमरे में बंद कर रसोई गैस खोलकर मारने की कोशिश

विवाहिता को कमरे में बंद कर रसोई गैस खोलकर मारने की कोशिश

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित

Jan 10, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

कायमगंज। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे कमरे में बंद कर रसोई गैस खोल दी थी ताकि उसकी जान ली जा सके। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला पाठक निवासी साक्षी ने बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2021 में कन्नौज के छिबरामऊ के कस्बा इंद्रा नगर निवासी सागर के साथ हुई थी। पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति सागर, देवर गोपाल, सास किरन और ससुर संतोष कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। व्यापार के लिए पिता से सात लाख रुपये उधार लिए और वापस नहीं किए। अब आरोपी एक कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर 2022 को अलीगंज स्थित किराए के मकान में पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया और रसोई गैस खुली छोड़ दी। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर उसकी जान बचाई। आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद 2 अक्टूबर 2025 को पति और ससुराल के लोग उसके मायके कायमगंज पहुंचे और वहां भी गाली-गलौज व मारपीट की। जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।