ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशएक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा का शहर में स्वागत

एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा का शहर में स्वागत

संस्कार भारती की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा शहर के मुख्य मार्गो पर निकाली गई। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। देश के विभिन्न राज्यों की वेषभूषा में कलाकारों ने सभी को आकर्षित किया।...

एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा का शहर में स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 25 Jan 2019 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

संस्कार भारती की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा शहर के मुख्य मार्गो पर निकाली गई। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। देश के विभिन्न राज्यों की वेषभूषा में कलाकारों ने सभी को आकर्षित किया। पांडेश्वरनाथ मंदिर से यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गो पर घूमी। चौक पर इस यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में मेरे देश की धरती सोना उगले जैसे गीतों ने राष्ट्रीय भावना से सभी को सराबोर कर दिया। चौक पर पूर्व उपाध्यक्ष निमिष टंडन ने कलाकारों को शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं। संयोजक सुरेंद्र पांडेय, संजय गर्ग, रविंद्र यादव, शैलेंद्र दुबे, दीपक रंजन सक्सेना, अखिलेश पांडेय, राजगौरव पांडेय, आकंाक्षा सक्सेना, अरविंद दीक्षित, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें