ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबारात में खाने की देरी पर टूटी शादी

बारात में खाने की देरी पर टूटी शादी

बारात में खाने की देरी पर विवाद बढ़ गया। दुल्हन के जीजा के साथ मारपीट का मामला सामने आया तो स्थिति बिगड़ गई। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को पूरे दिन पंचायत चली जिसमें दुल्हन के पक्ष...

बारात में खाने की देरी पर टूटी शादी
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 01 Feb 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बारात में खाने की देरी पर विवाद बढ़ गया। दुल्हन के जीजा के साथ मारपीट का मामला सामने आया तो स्थिति बिगड़ गई। दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को पूरे दिन पंचायत चली जिसमें दुल्हन के पक्ष का खर्च हुआ रुपया दिया गया तब कहीं जाकर मामला निपटा।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के एक युवक के साथ तय की थी। कार्यक्रम शमसाबाद थाना क्षेत्र में ही था इसलिए गुरुवार की शाम कन्या पक्ष के लोग भी यहीं पर आ गए। उनको आने में देरी हुई। यहां खाने में देरी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। इस पर कहा सुनी बढ़ गई। बाद में दामाद दूल्हे के पिता से मिलने के लिए उनके घर चला गया। वहां पर कहा सुनी हो गई। दामाद ने मारपीट करने और नगदी छीनने तथा मोबाइल ले लिए जाने का आरोप जड़ा। इस पर मामला बिगड़ गया। रात में ही दुल्हन के पिता ने पुलिस को खबर दे दी। इस पर थानाध्यक्ष ने दूल्हे के पिता को थाने में बुला लिया। दोनों पक्षों में शादी को लेकर बात चलती रही । बाद में दुल्हन ने शादी करने से ्रइनकार कर दिया। दोपहर बाद कुछ लोग समझौते में लगे। तय हुआ कि पांच लाख से अधिक जो खर्च दुल्हन पक्ष का हुआ है वह उसे दिया जाएगा। सामान के रुपए भी दिए जाएंगे। दूल्हे के पिता ने बताया कि बारात में खाने की व्यवस्था ठीक थी। जो आरोप लगाए गए वह ठीक नहीं थे। न ही उनके घर पर किसी से मारपीट हुई। बारात बगैर दुल्हन लिए लौट गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें