हवाओं ने बदली रफ्तार, उमस ने बढ़ाई मुसीबत
Farrukhabad-kannauj News - लोगों की चिंता बढ़ गयी। हालांकि जो अलर्ट मैसेज था उसके आधार पर मौसम का रुख नहीं दिखायी दिया। सुबह आठ बजे से ही मौसम का रुख बदला था। हालांकि हवाओं की र

फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार की सुबह से हवाओं की रफ्तार बदली रही लेकिन गर्मी से राहत के बजाय उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। गुरुवार की देर रात से शुक्रवार को कई बार मौसम से संबंधित अलर्ट मैसेज आ जाने से लोगों की चिंता बढ़ गयी। हालांकि जो अलर्ट मैसेज था उसके आधार पर मौसम का रुख नहीं दिखाई दिया। सुबह आठ बजे से ही मौसम का रुख बदला था। हालांकि हवाओं की रफ्तार जरूर तेज थी। दोपहर में सूर्यदेव की तपिश बढ़ती ही गयी। हवाओ के चलते धूल के गुबार भी उड़ने से लोगों को दिक्कत हुयी।
बाजारों में भी गर्मी का असर दिखायी पड़ा। दोपहर में उमस से लोगों की बेचैनी इस कदर बढ़ गयी थी कि राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे में जो अलर्ट मैसेज जारी किए गए उससे लोगोंकी चिंता ही बढ़ गयी। लोग रात में चैन से सो नहीं पाये। आकाशीय बिजली के अलावा के आंधी का मैसेज आने से लोगों ने छतों पर जाकर अपने टीनशेड आदि दुरस्त कर लिये। लेकिन जब रात तक तेज आंधी नहीं आयी तो राहत की सांस ली गयी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


