ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभरभराकर गिरी कच्ची दीवार, वृद्ध की मौत

भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, वृद्ध की मौत

सरह गांव में शुक्रवार की दोपहर कच्ची दीवार के भरभराकर गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। वह झोपड़ी में बैठा हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच...

भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, वृद्ध की मौत
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 30 Aug 2019 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

सरह गांव में शुक्रवार की दोपहर कच्ची दीवार के भरभराकर गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। वह झोपड़ी में बैठा हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सरह गांव निवासी वृद्ध सेवाराम कश्यप दोपहर में अपनी झोपड़ी में बैठे हुए थे तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई इसमें वह अंदर दब गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और वृद्ध को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला लेकिन इस बीच उसकी सांसे थम चुकी थीं। दीवार की चपेट में आने से एक बकरी की भी मौत हो गई है। वृद्ध की मौत की जानकारी पाकर तहसीलदार प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर जानकारी की। कानूनगो मानवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल भी यहां पहुंच गए। तहसीलदार ने बताया कि यह दैवीय आपदा के अंतर्गत आता है। परिजनों को चार लाखकी सहायता दिलाई जाएगी। वहीं वृद्ध की मौत पर पत्नी रामकली, पुत्र वीरपाल, गिरीश, वेदपाल, विजयपाल व प्रदीप का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं जानकारी मिलते ही कमालगंज थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें