
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील वायरल, धमकी का आरोप, युवक गिरफ्तार
Farrukhabad-kannauj News - कायमगंज में एक युवक की वीडियो रील वायरल हुई है जिसमें वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर प्रशासन को धमकी देता नजर आया। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दी कि इस रील से शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कायमगंज। सोशल मीडिया पर एक युवक की वीडियो रील वायरल हो रही है। वायरल रील में बैकग्राउंड ऑडियो के माध्यम से युवक कथित तौर पर आपत्तिजनक व भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रशासन को भी चुनौती देने और गंभीर परिणाम भुगतने जैसी धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। रील के साथ नीचे दो युवकों की तस्वीरों को क्रॉस भी किया गया किया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो रील की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में चिलाका निवासी बजरंग दल के जिला कार्यकर्ता आकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर उनके गो रक्षक दल के कार्यकर्ता दक्ष चौधरी की फोटो लगाकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उनका आरोप है कि उक्त रील से शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है और किसी गंभीर घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान रायपुर निवासी अदनान के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रील और आकाश की शिकायत के आधार पर उसे पकड़ लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




