Farrukhabad Kannauj News: बीच सड़क पर मारपीट से लगा जाम
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद में बाईपास कायमगंज रोड पर रविवार शाम दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इस घटना से सड़क पर भारी जाम लग गया जो बाईपास चौराहे तक फैला। कई वाहन चालक युवकों को हटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। स्थानीय पुलिस की अनुपस्थिति से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।बाईपास कायमगंज रोड पर रविवार देर शाम दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। बीच सड़क पर विवाद होने से सड़क पर भीषण जाम लग गया। बाईपास चौराहे तक जाम लगा रहा। कई लोगों ने वाहनों को खड़ा कर युवकों को हटाने का प्रयास किया लेकिन युवक देर तक सड़क पर भी झगड़ते रहे। इससे बसों आदि वाहनों में बैठे लोग परेशान रहे। लगभग आधा घंटा तक सड़क पर ही युवक खड़े रहे। लेकिन इस बीच कई वाहन चालकों ने उतरकर युवकों को जैसे तैसे हटाया तब कहीं जाम में फंसे वाहनों का संचालन शुरू हो सका। निकट पुलिस चौकी होने के बाद भी यहां पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा।
इस समय रायपुर पुलिस चौकी पर किसी भी प्रभारी की तैनाती न होने से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।


