तगादा करने गए सब डीलर के साथ मारपीट

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - िक्त ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ पुिलस से िशकायत की है। बताया िक वह सुबह करीब 11 बजे अपने उधार कोल्ड ड्रिंक के ₹50000 मांगने

तगादा करने गए सब डीलर के साथ मारपीट

शमसाबाद। उधार दी कोल्ड ड्रिंक के रुपये का तगादा करने गए सब डीलर के साथ मारपीट कर दी गई। इसमें पुलिस से शिकायत की गई है। नगर पंचायत के मोहल्ला अलेपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने उधार कोल्ड ड्रिंक के ₹50000 मांगने आरोपियों के पास गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। साथ में छोटा भाई भी था जब उसने बचाया तो उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी ।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।