नल से पानी पीने पर विवाद, दो भाइयों को पीटा
Farrukhabad-kannauj News - नल पर पानी पीने को लेकर विवाद, दो भाइयों को पीटाकंपिल, संवाददाताथाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि

कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर निवासी रोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को नल पर पानी पीने को लेकर बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया था, जिसे उसने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद पड़ोस के रहने वाले दो लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए रोहित के साथ मारपीट करने लगे, पीड़ित का कहना है कि जब उसका भाई बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद रोहित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए कायमगंज अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



