Farrukhabad Kannauj News: जान से मारने की नियत से गोली चलाई

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: । इसमें कार्रवाई की जाएगी। जान से मारने की दी गयी धमकी नवाबगंज। एक गांव निवासी ग्रामीण ने ऊं ची गधेड़ी निवासी विशाल समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट द

Farrukhabad Kannauj News: जान से मारने की नियत से गोली चलाई

Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। जाजपुर गोवा निवासी तुलसीराम ने जगन्नाथ समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने झगड़ा किया। जान से मारने की नियत से गोली चलायी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत किया गया है। इसमें जो आरेाप लगाये गये हैं उसको देखते हुये जांच की जाएगी। दंपति के साथ मारपीट में मुकदमा

मारपीट की शिकायत

शमसाबाद। एक गांव निवासी महिला ने कोटला निवासी मोहसिन समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे व उसके पति के साथ झगड़ा कर लाठी डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें कार्रवाई की जाएगी।

जान से मारने की दी गयी धमकी

नवाबगंज। एक गांव निवासी ग्रामीण ने ऊं ची गधेड़ी निवासी विशाल समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमे में जो आरोप लगे हैं उसको देखते हुये जांच की जा रही है। इसमें कार्रवाई की जाएगी।

ईंट पत्थर से हमला कर मारपीट की

फर्रुखाबाद। लाल दरवाजा निवासी एक महिला ने इकबाल समेत आठ लोगों के खिलाफ कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके भाई व अन्य परिजनों के साथ घर में घुसकर झगड़ा किया मारपीट की। ईट पत्थर से हमला किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या तुलसीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है?
हाँ, तुलसीराम ने जगन्नाथ समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsFarrukhabad Kannauj News: जान से मारने की नियत से गोली चलाई