Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीणों ने मंत्री असीम अरुण का काफिला रोका

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: दारौंदी गांव में मंत्री असीम अरुण के पौधरोपण कार्यक्रम के बाद, ग्रामीणों ने उनके काफिले को रोककर मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने स्कूल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली जैसी समस्याओं का जिक्र किया। मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए और विकास कार्यों का आश्वासन दिया।

Farrukhabad Kannauj News: ग्रामीणों ने मंत्री असीम अरुण का काफिला रोका

Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता। दरौंदी गांव में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण का काफिला रोक लिया। ग्रामीणो ने स्कूल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को पूरे मामले में जांच के निर्देश दिये हैं। दरौंदी गांव में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों के हुजूम ने मंत्री के काफिले को रोक लिया और उनके सामने समस्याओं की झड़ी लगा दी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में कई प्रकार की बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। लंबे समय से समस्या समाधान की मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

ग्रामीणों ने गांव के समुचित विकास के लिए मंत्री से गुहार लगायी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में विद्यालय जैसी महत्वपूर्ण सुविधा नहीं है। स्ट्रीट लाइट और सड़कें भी सही नहीं हैं। मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सीडीओ से जांच करायी जायेगी और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जायेंगे। इस दौरान प्रमोद कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, राजेश यादव, शिवम मिश्रा, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मंत्री असीम अरुण का काफिला रोका स्कूल, सड़क, लाइट की समस्या से परेशान हैं गांव वाले

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।