शराब ठेका हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

ल बिगड़ रहा है शमसाबाद, संवाददाता। जैतपुर मार्ग का शराब ठेका हटाये जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्

शराब ठेका हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शमसाबाद, संवाददाता। जैतपुर मार्ग का शराब ठेका हटाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इसको लेकर जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है जिसमें ठेका हटवाये जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास शराब का ठेका होने से महिलाओं और छात्राओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यहां से शराब ठेका हटाया जाये। शराब ठेके को गांव से दूर अन्य स्थान पर खुलवाया जाये जिससे कि गांव के लोगों को कोई दिक्कतें न हो सकें।

शिकायत करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके इसके हटवाया जाये जिससे कि हम लोगों को राहत मिल सके। इससे माहौल खराब हो रहा है।ग्रामीण बोले-मुख्य रास्ते से निकलने में हो रही हैं दिक्कतेंठेके से सामाजिक माहौल बिगड़ रहा, बच्चों पर असर पड़ रहा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।