Farrukhabad Kannauj News: 90 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर 80 किमी पैदल चले नाती

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, एटा में गांव अलीपुर नदराला के ग्रामीणों ने अपने खर्चे से शिव मंदिर का निर्माण किया। पहले जलाभिषेक के लिए युवकों ने 90 वर्षीय दादी को कांवड़ के साथ लेकर पांचालघाट से गंगाजल लाया। गांव लौटकर मंदिर में विधिपूर्वक भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यह भक्ति और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है।

Farrukhabad Kannauj News: 90 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर 80 किमी पैदल चले नाती

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता सावन के तीसरे सोमवार को जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र के गांव अलीपुर नदराला में भक्ति और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने निजी खर्च से गांव में शिव मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के बाद पहले जलाभिषेक के लिए ग्रामीणों ने ऐसा संकल्प लिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। गांव के युवा विवेक, विपिन, सनी, आशीष, अनिल, सुशील, कोमल, अंकित, अजय, राजेंद्र, ईश्वर दयाल, नेपाल, प्रियांशु और आसाराम नगर से होते हुए पांचालघाट पहुंचे। कांवड़ के एक तरफ 40 लीटर गंगाजल से भरा कलश रखा गया, जबकि दूसरी तरफ 90 वर्षीय दादी नन्ही देवी को बैठाया गया।

युवकों ने कांवड़ को कंधे पर उठाया और पांचालघाट से जल भरा। उसके बाद वह अलीपुर नदराला गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर विधि-विधान से नवनिर्मित शिव मंदिर में गंगाजल से भोलेनाथ का पहला जलाभिषेक किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: 90 साल की दादी को कांवड़ में बैठाकर 80 किमी पैदल चले नाती