
मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही
Farrukhabad-kannauj News - फर्रखाबाद में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ रही। खांसी, जुकाम और पेट दर्द के मरीजों ने सबसे ज्यादा इलाज लिया। डॉक्टरों ने 95 से अधिक मरीजों का इलाज किया और...
फर्रखाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। खांसी, जुकाम के साथ पेट दर्द के मरीज सबसे ज्यादा इलाज के लिए पहुंचे। बीमारों को दवा दी गयी और बचाव के तरीके बताये गये। वायरल के मरीज भी अब बढ़ने लगे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद पर डॉक्टर ने दोपहर तक 95 मरीजो को देखा। दवा दी और बचाव के तरीके बताये। एलटी ने टाइफाइड और मलेरिया के साथ्ज्ञ डेंगू की जांच की। बीपी, शुगर के 42 मरीजों की जांच की गयी। दो मरीज तेज बुखार के थे। इस पर दोनों का टाइफाइड पॉजिटिव पाया गया।

डॉक्टर ने इन मरीजों को दवा दी और बचाव के तरीके बताकर घर भेजा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में डॉक्टर ने दोपहर तक 47 मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट ने दवा वितरित की। लैब टेक्नीशियन ने दस मरीजों की जांच की।चिलसरा के अस्पताल में बीमारों की भीड़ रही। दोपहर तक 80 मरीज यहां देखे गये। एलटी ने बीमारों की जांच की। पसियापुर के अस्पताल में मौसमी बीमारी के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 55 मरीजों को दवा दी गयी।एलटी ने 25 मरीजों की जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआंखेड़ा पर डॉक्टर ने दोपहर तक 53 मरीजों को देखा। यहां मरीजों की जांच भी की गयी। अमृतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बीमारों की भीड़ रही। डॉक्टर ने बीमारों को देखकर दवा दी और बचाव के तरीके बताये। डॉक्टर ने बताया कि अधिकतर अस्पतालों में मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के ही इलाज के लिए पहुंचे। मौसम में जो उतार चढ़ाव हो रहा है उसके चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है। बीमारों को दवा दी गयी है और बचाव के तरीके बताये गये हैं जिससे कि वह ठीक रह सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




