केंद्र सरकार ने देश को नया राजनीतिक प्लेटफार्म दिया: महाना
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने नया राजनीतिक प्लेटफार्म दिया है। उन्होंने जातिवाद और अलगाववाद के खत्म होने की बात की और विकासवाद को प्राथमिकता दी। महाना ने डॉ. रजनी सरीन की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और उनके प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।

फर्रुखाबाद, संवाददाता।उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार ने देश को एक नया राजनीतिक प्लेटफार्म दिया है। पहले जाति, परिवार, अलगाववाद पर सरकारें चलती थीं। अब जो विकासवाद का नारा दिया गया है उससे देश और प्रदेश का कल्याण हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष यहां भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ.रजनी सरीन की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आये थे। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कई सवालों के जवाब बेवाकी से दिये। हालांकि राममंदिर चढ़ावा की बात पर उखड़ गये। बोले कि जो बात प्रमाणिक न हो उस पर वह बात करना नहीं चाहते हैं।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष सौभाग्यशाली
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 से पहले जिस तरह से देश और प्रदेश की राजनीति में जातिवाद, अलगाववाद का साया था वह खत्म हो गया है। अब सिर्फ विकासवाद पर ही बात हो रही है। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि अब स्थितियों में काफी बदलाव है। देश का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा है। उन्होंने चुटकी लेते हुये कहा कि पहले लोग कहते थे कि कोई न होय हमें का हानि। लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी ही होय। इस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के मन में विश्वास पैदा किया है। प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर पूछे गये प्रश्न के जवाब में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अपराधों में काफी कमी आयी है। अब सारे त्योहारों पर सुखद माहौल दिखता है।
डॉ. रजनी सरीन की श्रद्धांजलि सभा
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री डॉ.रजनी सरीन की शोक श्रद्धांजलि सभा में विचार रखे। कहा कि बगैर किसी स्वार्थ के डॉ.सरीन ने पार्टी के साथ ही समाज के लिए काम किया है। वह मेरी बड़ी बहन के समान थीं। डॉ.सरीन की याद कर उनका गला भी रुंध आया। इस दौरान डॉ.राजनी सरीन के पुत्र डॉ.अंकित सरीन, पुत्री डॉ.पायल, डॉ.कोयल आदि परिजन मौजूद रहे।
केंद्र सरकार ने देश को नया राजनीतिक प्लेटफार्म दिया
विधानसभा अध्यक्ष बोले केंद्र सरकार के 12 वर्ष सौभाग्यशाली
फोटो 22
परिचय- शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


