Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsUP Board Announces Intermediate Practical Exam Dates February 2 to 9
यूपी बोर्ड : दो से नौ फरवरी तक चलेंगी प्रयोगात्मक परीक्षा

यूपी बोर्ड : दो से नौ फरवरी तक चलेंगी प्रयोगात्मक परीक्षा

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित की हैं। दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रैक्टिकल होंगे। शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है और नकलविहीन परीक्षाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं। कुल 271 विद्यालयों में 21,000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

Jan 02, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिले में दूसरे चरण में दो फरवरी से प्रैक्टिकल शुरू होंगे, जो नौ फरवरी तक चलेंगे। रैंडम आधार पर प्रैक्टिकल कराने वाले दो प्रतिशत विद्यालयों का ऑडिट भी यूपी बोर्ड से आए अधिकारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव भगवती सिंह ने प्रैक्टिकल की शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी व दूसरे चरण में दो फरवरी से नौ फरवरी तक इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल होंगे। तिथि जारी होते ही विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षकों की तैनाती के लिए शिक्षकों की सूची बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।

सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि नकलविहीन प्रैक्टिकल कराए जाएं। ऐसे विद्यालय प्रैक्टिकल केंद्र न बनाए जाएं, जो डिबार हो चुके हों। उन्हीं विद्यालयों में प्रैक्टिकल कराएं, जिसकी सूची यूपी बोर्ड से भिजवाई जाए। प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की प्रयोगशालाओं में अव्यवस्था मिली तो डीआईओएस जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो से नौ फरवरी तक माध्यमिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल शुरू होंगे। बोर्ड से प्रैक्टिकल वाले केंद्रों की सूची आते ही परीक्षक तैनात किए जाएंगे। गौरतलब है कि जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब 21 हजार से ज्यादा इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;