ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसुई और धागे की बेजोड़ कारीगरी से बॉलीवुड में चमका लंहगा

सुई और धागे की बेजोड़ कारीगरी से बॉलीवुड में चमका लंहगा

जरी जरदोजी के बनें लहंगे देश ही नहीं दुनियां के कई देशों में पसंद किए जाते हैं। यहां के बने लहंगों का बॉलीवुड भी कायल है। शहर के बनें लहंगों की बॉलीवुुड अदाकाराएं दीवानी हैं। फिल्म की विवाह ्क्रिरप्ट...

सुई और धागे की बेजोड़ कारीगरी से बॉलीवुड में चमका लंहगा
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 04 Sep 2020 04:06 AM
ऐप पर पढ़ें

जरी जरदोजी के बनें लहंगे देश ही नहीं दुनियां के कई देशों में पसंद किए जाते हैं। यहां के बने लहंगों का बॉलीवुड भी कायल है। शहर के बनें लहंगों की बॉलीवुुड अदाकाराएं दीवानी हैं। फिल्म की विवाह ्क्रिरप्ट के लिए यहीं के बने लहंगे पसंद किए आते हैं। छोटे पर्दे के सीरियल में भी इन लहंगों की मांग रहती है।

जरदोजी के जो लहंगे तैयार किए जाते हैं इसमें किसी मशीन का प्रयोग नहीं होता है। पूरे कारोबार में हाथ की कारीगरी है। कारीगर सुई और धागे की बेजोड़ कारीगरी से लहंगे तैयार करते हैं। लहंगे तैयार करने में कारीगरों की आंखों पर चश्मे चढ़ जाते हैं। पिछले वषोंर् से कारोबार को लगातार कई झटके लगे हैं जिसका सीधा असर कारीगरों पर भी पड़ा है। जिले के बने लहंगे दुबई,यूके, साउथ अफ्रीका,अमरीका,कनाडा, मलेशिया,आस्ट्रेलिया,ब्रिटेन आदि देशों को जाते हैं। लहंगों पर चांद सितारों के साथ रेशम की बेहतरीन कारीगरी लोगों का मन मोह लेती है। कारखानों में यूं तो साड़ी,टेबल कवर, बेडशीट,पदेंर्,सूट आदि बनते हैं लेकिन लहंगों की सबसे बड़ी मांग रहती हैं। कारोबारी बताते हैं कि देवदास फिल्म से लेकर हजारों फिल्मों की अदाकाराओं के लिए यहां के बने लहंगे जाते हैं। हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी बताते हैं कि फिल्मों के साथ साथ कई टीवी धारावाहिक की अभिनेत्रियों नें जिले के बने लहंगे पहने हैं। सबसे ज्यादा लहंगे दुबई,कनाडा,यूके और ब्रिटेन में पसंद किए जाते हैं। बताया कोरोना ने जरदोजी की चमक को फीका कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें