अध्यक्ष प्रवीन और महासचिव बने रामजी
फर्रुखाबाद में टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किए गए। नामांकन पत्र दाखिल होने के बावजूद वकीलों ने आपसी समझदारी से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता अपनाया। अध्यक्ष प्रवीन चंद्र माथुर, महासचिव रामजी बाजपेयी और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान होने की नौबत नहीं आयी। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित कर दिये गये। अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर बकायदा नामांकन पत्र भी दाखिल किए गए थे। मगर वकीलों ने आपसी सामंजस्य को दिखाते हुये निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता तैयार किया। इसके तहत ही पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सोमवार को नामांकन वापसी का दिन था और इसमें अधिकतर नामांकन वापस हो गये। एक एक नामांकन होने की वजह से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अध्यक्ष प्रवीन चंद्र माथुर, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कमलेंद्र सिंह कुशवाहा, महासचिव रामजी बाजपेयी, सचिव संजीव कुमार वर्मा, दलपत सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष सुनीता कटियार,अंकेक्षक आशीष गुप्ता, पुस्तकालय अध्यक्ष समाहुल इस्लाम सिद्दीकी बनाये गये हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी राजेश कुमार अग्निहोत्री ने की। नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोधफोटो 16परिचय- टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


