उज्जवला लाभार्थियों को होली पर 8.97 करोड़ की सब्सिडी

Feb 28, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में होली के त्योहार पर 162447 उज्जवला लाभार्थियों को 8.97 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। यह धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर, चूल्हा और उपकरण वितरित किए गए।

उज्जवला लाभार्थियों को होली पर 8.97 करोड़ की सब्सिडी

फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार पर जनपद के 162447 उज्जवला लाभार्थियों को 8 करोड़ 97 लाख 94 हजार 203 रुपये की सब्सिडी प्रदान की गयी है। यह सब्सिडी उनके खाते में हस्तांतरित की गयी है। शनिवार को मुख्यमंत्री की ओर से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाभार्थियो को लाइव प्रसारण दिखाया गया। त्योहारों पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दो रिफिल की घोषणा वर्ष 2023-24 में की गयी थी। इसके अंतर्गत ही उज्जवला लाभार्थियो को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैं। डीएसओ ने बताया कि प्रत्येक घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल का मूल्य 876 रुपये है।

इसमें उज्जवला योजना के अंतर्गत इतनी ही सब्सिडी अनुमन्य की गयी है। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से सब्सिडी दी जाती है। आफीसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण देखा। लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक और उज्जवला कनेक्शन के अंतर्गत निशुल्क सिलेंडर, चूल्हा, उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीडीओ एसके तिवारी, डीएसओ सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। उज्जवला लाभार्थियों को होली पर 8.97 करोड़ की सब्सिडी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।