ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसातनपुर में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

सातनपुर में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल

मामूली सी बात को लेकर शहर के सातनपुर में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी डंडे और सरिया चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लालू और बिल्लू के...

सातनपुर में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 01 Nov 2019 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मामूली सी बात को लेकर शहर के सातनपुर में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी डंडे और सरिया चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लालू और बिल्लू के बीच में मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें बात अधिक बढ़ी तो दोनों ओर से लोग आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में लालू की ओर से उसकी मां सुनीता के अलावा कमल, विवेक, कामिनी, सनी, घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर से गनेश और बिल्लू भी घायल हुए हैं। दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को देखते हुए इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। इनका मेडिकल भी हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें