आमने-सामने टकराईं दो रोडवेज बसें, तीन यात्री गंभीर

Mar 02, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - चालक की हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बेर

आमने-सामने टकराईं दो रोडवेज बसें, तीन यात्री गंभीर

कायमगंज(फर्रुखाबाद), संवाददाता। कायमगंज-एटा मार्ग पर रविवार को दो रोडवेज बसों के बीच सीधी भिड़ंत में चीख-पुकार मच गई। बाईपास बेरिया मोड़ तिराहा के समीप हुई इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक चालक की हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर एटा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस बेरिया मोड़ तिराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दिल्ली-फर्रुखाबाद डिपो की बस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और भीतर बैठी सवारियों में कोहराम मच गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने बसों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल में फर्रुखाबाद डिपो के चालक पवन मिश्रा निवासी निमोन नगला, अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर के अलावा उमाशंकर निवासी खैराबाद, थाना मऊदरवाजा, उमाशंकर के भाई हरिओम को भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने चालक पवन मिश्रा की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मुख्य रोड पर जाम लग गया। बस को क्रेन से हटवाया गया । हादसों मे चार घायल, तीन गंभीर कायमगंज। अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी देव सिंह, अजमतपुर निवासी अजय, थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव में मसोना निवासी अनिल व गिलौंडा निवासी अजय घायल हो गए। आसपास के लोगों का 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएससी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद देव सिंह, अजय व अजय को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगरा के ध्यानार्थ:::: आमने-सामने टकराईं दो रोडवेज बसें, तीन यात्री गंभीर फोटो 3 परिचय टक्कर से रोडवेज बस क्षतिग्रस्त एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से सवारियां ले एटा जा रही थी मुख्य रोड पर लगा जाम , क्रेन से हटवाई गई बस

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।