ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशऑटो पलटने से महिला सहित दो घायल

ऑटो पलटने से महिला सहित दो घायल

मसेनी चौराहे पर शुक्रवार की सुवह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससें उसमें सवार दरियावगंज निवासी प्रीती व दलेल गंज निवासी रवि घायल हो गए। दोनों घायलों को आटो चालक लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां...

ऑटो पलटने से महिला सहित दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 23 Nov 2018 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मसेनी चौराहे पर शुक्रवार की सुवह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससें उसमें सवार दरियावगंज निवासी प्रीती व दलेल गंज निवासी रवि घायल हो गए। दोनों घायलों को आटो चालक लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने इलाज के बाद दोनों की छुट्टी कर दी।

सड़क हादसों में शिक्षक सहित दो घायल

अलग- अलग हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षक सहित दो लोग घायल हो गए। पहली घटना सराय व पखना मार्ग पर हुई। जिसमें दहलिया निवासी शिक्षक राहुल बाइक से फर्रुखाबाद आ रहे थे। तभी पखना के पास उनकी बाइक की एक अन्य बाइक से भिड़त हो गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां से गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। दूसरी घटना नवाबगंज रोड पर रोहला चौराहे पर घटित हुई। चांंदपुर सिरोली निवासी शहजादे अपने चाचा चंद्रपाल की लड़की की शादी में शुक्रवार की शाम को आए थे। तभी रोहिला चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उसे एंबूलेस से लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर प्रशान्त उसका इलाज कर रहे है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें