घनी आबादी में स्थित दो गैस गोदाम हटेंगे
Farrukhabad-kannauj News - दो गैस गोदाम गैर आवादी क्षेत्र में शिफ्ट होंगे। दोनों गैस गोदाम के आस पास घनी आवादी क्षेत्र है। इसको देखते हुये डीएसओ ने गैस एजेंसी वितरकों को आदेश जा

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर की दो गैस गोदाम गैर आबादी क्षेत्र में शिफ्ट होंगे। दोनों गैस गोदाम के आस पास घनी आवादी क्षेत्र है। इसको देखते हुये डीएसओ ने गैस एजेंसी वितरकों को आदेश जारी कर दिये हैं। इससे घनी आवादी वाले क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा मिल सकेगी। सामाजिक कार्यकर्ता शिवनरायन श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि फतेहगढ़ मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर जेएनवी रोड पर बलराम गैस सर्विस का शोरूम और गोदाम स्थित है। जिस समय जेएनवी रोड पर गोदाम स्थापित किया गया था उस समय वह स्थान निर्जन था। गोदाम के नजदीक ही प्राचीन गमा देवी मंदिर है।
मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की रोजाना आवाजाही रहती है। नजदीक ही एक विद्यालय भी है। ठंडी सडक स्थित जितेंद्र गैस सर्विस की गोदाम भी आवादी क्षेत्र की परिधि में आ चुकी है। नियमानुसार गैस गोदाम आवादी क्षेत्र से बाहर होने चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिये। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक से जांच करायी जिसमें पाया गया कि बलराम गैस सर्विस के तीनो तरफ आवादी हो चुकी है और जितेंद्र गैस सर्विस के तीनो तरफ भी आवादी का बसाव है। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक की जांच आख्या के आधार पर दोनों गैस गोदामों को गैर आवादी क्षेत्र में किसी स्थान पर शिफ्ट किए जाने के आदेश दिये हैं। घनी आवादी में स्थित दो गैस गोदाम हटेंगेआवादी क्षेत्र में खतरा भांपकर डीएमओ ने दिए आदेश
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


