Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTruck Loaded with Betel Nut Seized in Farrukhabad for GST Evasion 55 20 Lakhs Worth
55.20 लाख की सुपारी लदे ट्रक को पकड़ा

55.20 लाख की सुपारी लदे ट्रक को पकड़ा

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे एक ट्रक को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। ट्रक में 55.20 लाख रुपये की सुपारी लदी थी, लेकिन इसका जीएसटी जमा नहीं था। एआरटीओ की टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जांच जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

Dec 09, 2025 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद, संवाददाता। दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा सुपारी से लदा एक ट्रक चेकिंग अभियान में पकड़ लिया गया। जांच पड़ताल में बगैर राज्य कर प्रपत्र सुपारी ढोते हुये पाया गया। इस पर 55.20 लाख की सुपारी लदी है। एआरटीओ की सूचना पर राज्य कर सचल दल की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। साफ हुआ कि ट्रक में लोड सुपारी का जीएसटी जमा नही है। टीम ने ट्रक को निगरानी में ले लिया है। इसमें पड़ताल की जा रही है। जिलाधिकारी आशुतोष कूमार द्विवेदी के निर्देशन में मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन अपनी टीम के साथ माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य रोड से जब यह ट्रक गुजर रहा था तो इसे रोका गया। इसमें सुपारी लोड थी जिसकी कीमत 55.20 लाख रुपये बतायी गयी। एआरटीओ ने इसकी जानकारी राज्य कर के सहायक आयुक्त अमित त्यागी को दी। सचल दल की टीम ने ट्रक के राज्य कर भुगतान का सत्यापन कराया तो सामने आया कि ट्रक में लोड सुपारी का जीएसटी जमा नही है। जांच पड़ताल से पता चला कि ट्रक में लोड सुपारी दिल्ली से गोवाहाटी असम ले जायी जा रही थी। हाईवे पर सेंट्रल जेल चौराहे से अल्लाहगंज की ओर जाते हुये एआरटीओ आफिस के पास इस ट्रक को पकड़ा गया। एआरटीओ ने इस ट्रक को राज्य कर के सहायक आयुक्त को सुपुर्दगी में दिया7 उनके द्वारा इस ट्रक को सातनपुर मंडी में सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग की ओर से ट्रक पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया तथा राज्य कर विभाग की ओर से 5.52 लाख का कर संभावित है। इसके अलावा एआरटीओ ने पांच ट्रकों को 65 हजार के बकाया कर के अभियोग में सीज कर दिया। एक ट्रक ओवरलोड में सीज किया गया। दो ट्रकों में रिफलेक्टर टेप न लगा होने पर सीज किया गया। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से चेकिंग अभियान में दस वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.23 लाख का जुर्माना तथा 65 हजार टैक्स लगाया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी नियम विरुद्ध ढंग से पाया जायेगा उस वाहन के खिलाफ कार्रवाई होगी।