ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकता मिला

Mar 08, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - कमालगंज के इंद्रा नगर मोहल्ले में 30 वर्षीय ट्रक चालक दिलीप संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में अंगौछा से लटका मिला। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकता मिला

कमालगंज, संवाददाता। नगर के इंद्रा नगर मोहल्ले में एक 30 वर्षीय ट्रक चालक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में अंगौछा से बने फंदे में लटका मिला। परिजनों ने ट्रक चालक को फांसी के फंदे से उतार लिया और भाई ने मुंह से सांस देकर जान बचाने की कोशिश की। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इंद्रा नगर का दिलीप ट्रक चालक था। होली के त्योहार पर उसने एक सप्ताह पहले ही ट्रक खड़ा कर दिया था और घर चला आया था।

शनिवार की रात दिलीप ने परिजनों के साथ भोजन किया और घर के बरामदे में ही सो गया। दिलीप के पास उसका भांजा अमित भी लेटा था। रविवार को भोर में अमित जब लघुशंका के लिए उठा तो उसने दिलीप को गायब देखा। इस पर वह घबरा गया। खोजबीन के बाद घर के कमरे में अंगौछे से बने फंदे पर दिलीप लटका मिला तो अमित चीखने लगा। इस पर परिजन जाग गये। उन्होंने फंदे से दिलीप को नीचे उतारा। नीचे उतारते ही बड़े भाई वकील ने घर पर ही मुंह से सांस देकर उसकी जान बचाने की कोशिश की। हालत में सुधार नहीं हुआ तो दिलीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घेषित कर दिया। दिलीप की मौत से परिजन बिलख पड़े। दिलीप के तीन भाई और दो बहने हैं। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से जानकारी हासिल की गयी। मृतक के भाई वकील ने पुलिस को बताया कि सुबह बिस्तर पर जब दिलीप नहीं मिला तो खोजबीन की गयी। इसके बाद कमरे में वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे बचाने के लिए मुंह से सांस दी गयी। प्रभारी निरीक्षक अवध नरायन पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।