डंपर की टक्कर से बाइक सवार चार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

फर्रुखाबाद में डंपर की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सचिन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जा रहे थे जब डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूनम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डंपर की टक्कर से बाइक सवार चार घायल

फर्रुखाबाद। डंपर की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जनपद एटा के थाना धुमरी के गांव नगला तुलसी सचिन अपनी पत्नी पूनम, 9 वर्षीय पुत्री पूर्वी, 4 वर्षीय पुत्र शिवम के साथ वाइक से थाना नवाबगंज के गांव नगला मन जा रहे थे। सचिन बाइक लेकर नवाबगंज स्थित बवना तिराहे पर पहुंचकर एक तरफ खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रहे एक डंपर में उनकी वाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन पत्नी व बच्चों सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे सचिन के रिश्तेदारों ने चारों घायलों को फर्रूखाबाद के एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया।

जहां पूनम की हालत गंभीर बनी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।