Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTruck Accident in Ramganga River Safety Concerns Over Broken Railings
लापरवाही की हद: टूटी रेलिंग पर खडे़ कर दिए ड्रम

लापरवाही की हद: टूटी रेलिंग पर खडे़ कर दिए ड्रम

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - अमृतपुर में रामगंगा नदी के पुल पर चार दिन पहले एक गन्ना लदा ट्रक गिर गया। ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। एनएचएआई ने टूटे रेलिंग के स्थान पर चार ड्रम रखे हैं, लेकिन नई रेलिंग नहीं लगाई गई है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

Nov 21, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

अमृतपुर, संवाददाता। रामगंगा नदी के पुल से चार दिन पहले रेलिंग तोड़कर गन्ना लदा ट्रक पानी मेंं समा गया था। करीब 15 फुट रेलिंग टूट गयी थी। एनएचएआई की ओर से नई रेलिंग तो नही लगवायी उसके स्थान पर चार ड्रम लगवा दिये गये हैं जिन्हे रस्सी से बांध दिया गया है।इसमें रिफलेक्टर भी लगा दिया गया है। जिस तरह से यह लापरवाही की जा रही है वह कभी भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में आस पास के लोग भी इस कार्य को लेकर संतुष्ट नही हैं। मंगलवार की रात बदायूं से एक ट्रक गन्ना लोड करके रूपापुर की चीनी मिल के लिए निकला था।

रात 9 बजे के करीब जब ट्रक रामगंगा पुल से गुजर रहा था तो ट्रक की स्टेयरिंग फेल हो गयी थी। इस पर रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रक पानी में समा गया था। चालक ने कू दकर जान बचायी थी। दूसरे दिन पूरी स्थिति साफ हुयी थी। रामगंगा पुल की सड़क पर गर्डर के पास गहरा गड्ढा भी था। इससे भी हादसे हो रहे थे। जब ट्रक पानी में गिरा तो इस पर एनएचएआई की टीम भी हरकत में आयी। गड्ढे को भरवाने का काम कर दिया गया। जो रेलिंग टूट गयी थी उसके स्थान चार ड्रम गुरुवार की रात में लगवा दिये गये और इसमें रस्सी बांध दी गयी। नई रेलिंग लगवाने की भी जरूरत नही समझी गयी। ऐसे में रात में पुल से गुजरने में खतरे से इन्कार नही किया जा सकता है। क्योंकि पुल पर प्रकाश की भी व्यवस्था नही है। एनएचएआई के जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही पुल सही होगा। जहां गर्डर में दिक्कत है उसे भी सही कराया जायेगा। ट्रक को गिरे हुये चार दिन बीत गए हैं लेकिन पानी से ट्रक को निकालने में दिक्कतें आ रही हैं।क्योंकि ट्रक पानी के अंदर दिख नही रहा है। जिस स्थान पर ट्रक पानी में समाया है वहां गहराई काफी है। चालक राजपाल ने बताया कि क्रेन मंगवायी गयी हैं। शाहजहांपुर से रस्से का इंतजाम किया जा रहा है। पानी की गहराई अधिक होने से गोताखेार नही घुस पा रहे हैं। ट्रक को लेकर प्रयास बराबर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जो क्रेने लगवायी जा रही हैं वह पुल के नीचे ही लगेंगी। क्योंकि पुल के ऊपर से ऊंचाई ज्यादा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;