ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबसों की कमी से सफर की दिक्कतें

बसों की कमी से सफर की दिक्कतें

रोडवेज बसों की क मीं से यात्रियों को सफर की दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को बस अड्डे पर एटा के लिए बसों का यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। दिल्ली जा रही बस में चढ़ने को लेकर यत्रियों के बीच धक्का मुक्की...

बसों की कमी से सफर की दिक्कतें
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजSat, 08 Aug 2020 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रोडवेज बसों की क मीं से यात्रियों को सफर की दिक्कतें हो रही हैं। शनिवार को बस अड्डे पर एटा के लिए बसों का यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। दिल्ली जा रही बस में चढ़ने को लेकर यत्रियों के बीच धक्का मुक्की हो गई। इससे यहां हंंगामा खड़ा हो गया।

बाहर की ओर डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर यात्रियों को समझाया तब कहीं जाकर यात्री मान सके। लॉकडाउन के दिन गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी। सुबह दस बजे के बाद दो घंटे तक एटा के रूट पर जाने के लिए सवारियां बस अड्डे पर इंतजार में बैठी हुई थीं। दिल्ली के रूट के लिए जो बस आ रही थी उसमें एटा की सवारियां बैठ रही थीं। ऐसे में बस में बैठने के लिए सवारियों के बीच धक्का मुक्की हो गई। कई सवारी तो आपस में भिड़ गईं। इससे बस अड्डे पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माने। इस पर रोडवेज के कर्मचारी भी पीछे हट गए। यात्रियों का कहना है कि वह दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। एटा के लिए बस नहीं आ रही है इसलिए वह परेशान हैं। साथ में छोटे बच्चे भी हैं। उमस भरी गर्मी है। इससे दिक्कतें आ रही हैं। बस अड्डे पर पूरे दिन एटा के लिए जाने को यात्री परेशान हुए। पिछले एक सप्ताह से इस रूट के लिए पर्याप्त बसें नहीं हैं जिससे दिक्कतेंे आ रही हैं। बसों की कमीं के पीछे एक और कारण है कि कई सें सरेंडर हो चुकी हैं जिससे बसों की संख्या कम हो गई है। इसके चलते दिक्कतें खड़ी हो रही हैंे और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो दिल्ली रूट पर 30 से अधिक बसें चल रही हंै लेकिन रूट लंबा होने से बसों की वापसी भी देर से होती है। अन्य डिपो की बसें भी कम आ रही हैं। इससे यहां यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो पा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें