घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूली महिला, मौत

Apr 06, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - के फंदे पर झूल गयी महिला, मौत शादी के एक साल बाद हो गया था तलाक मायके में रह रही थी, परिवार में मचा कोहराम जांच को दौड़ी पुलिस फोटो 15 परिचय- घटना को

घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूली महिला, मौत

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर की घनी आबादी वाले खड़ियाई मोहल्ले में सोमवार की दोपहर मायके में रह रही महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिंदा समझकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। महिला के परिजनों के मुताबिक शादी हो चुकी थी और एक साल बाद ही तलाक हो गया था। इससे वह तनाव में रहती थी। शहर के खड़ियाई मोहल्ला निवासी कृष्णा पाठक ने वर्ष 2017 में अपनी बहन रुचि की शादी नुनहाई निवासी एक युवक के साथ की थी। भाई कृष्णा ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही रानी का तलाक हो गया था।

इसके बाद से वह घर में आकर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में मां नीलम और मेरी पत्नी नेहा घर पर थी। इस बीच मौका पाकर बहन रानी ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। मेरी पत्नी ने जब उसे फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा तो शोर शराबा किया। जिंदा समझकर उसे दरवाजे तोड़कर उतार लिया गया। लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी गई कि बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।घटना को देखते हुये तिकोना और घुमना चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर जानकारी की गई। चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारण अभी साफ नहीं हुये हैं। इसको लेकर घर वालों से जानकारी की जा रही है। फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। महिला रानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना दोपहर 12 बजे के आस पास की बतायी गयी है। यह भी जानकारी दी गयी है कि उसने घर के अंदर कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या की है। पुलिस की टीम जब पहुंची तो शव घर में रखा मिला। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी की जा रही है।फोटो 15परिचय- घटना को लेकर जांच पड़ताल करती पुलिस की टीम।फोटो 16परिचय- मृतका रानी का फाइल फोटो।शादी के एक साल बाद हो गया था तलाक तब से थी तनाव मेंमायके में रह रही थी, पुलिस ने घटनास्थल की जांच की

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।