नम आंखों के बीच हुआ पांचालघाट पर अंतिम संस्कार
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक सड़क हादसे में हब्बापुर निवासी सतेंद्र, उनकी पत्नी तनु और 16 महीने के बेटे युवराज की मौत हो गई। शवों का अंतिम संस्कार मंगलवार को पांचालघाट पर किया गया। घायलों का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है, जहां कुछ की हालत गंभीर है।

फर्रुखाबाद, संवाददाता। सड़क हादसे में हब्बापुर निवासी सतेंद्र, उनकी पत्नी तनु के अलावा रामकरन के 16 माह के पुत्र युवराज की सोमवार को मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद रात में तीनो शव जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मंगलवार को सतेंद्र और उसकी पत्नी तनु के शव को अंतिम संस्कार के लिए पांचालघाट लाया गया जहां भाई शीलेंद्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान साथ आये लोगो की आंखों नम हो गयीं। 16 माह के बच्चे युवराज के शव का भी यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया। उसके पिता रामकरन व परिवार के अन्य लोग घटना से परेशान रहे।
घायलों के इलाज पर रखी जा रही नजरफर्रुखाबाद। सड़क हादसे में घायल हुये लोगों का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। रामकरन, पुष्पा निवासी हब्बापुर, रमेश चंद्र, पवन, अंशू, नन्हीं देवी निवासी इंदिरा नगर, बिट्टा, बेबी निवासी हब्बापुर सड़क हादसे में घायल हो गये थे। पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुये इन्हे इलाज के लिए सैफई के अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लोहिया अस्पताल में जिन लोगों का इलाज चल रहा है उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। सुबह को सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार लोहिया अस्पताल पहुंचे। घायलों के हाल चाल लिये। डॉक्टर को निर्देशित किया कि व्यवस्थायेें ठीक रहें। अस्पताल के एक वार्ड में घायलों का इलाज हो रहा है। अस्पताल में पवन और रमेंशचंद्र का इलाज चल रहा है। जब िक चालक िदलीप को छुट्टी दे दी गई है। रामकरण बगैर बताये अस्पताल से चले गये है। बताया गया हैं िक पांच जो लोग सैफई के िलये गये थे उनकी हालत में सुधार है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


