हादसे में सर्राफ की मौत, मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक व्यापारी जावेद हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से लौटते समय ई-रिक्शा से टकरा गए। टक्कर के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में सर्राफ की मौत, मचा कोहराम

फर्रुखाबाद । सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गौरी नवादा गांव निवासी जावेद हुसैन गुरसहायगंज में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। जावेद किसी काम से फर्रुखाबाद आये थे और देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक कमालगंज में एक कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जावेद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे कमालगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मौके पर ई-रिक्शा खाली खड़ा मिला, जबकि सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी । सड़क हादसे में एक महिला भी घायल हो गई है जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।