वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Farrukhabad-kannauj News - म वह अपने पिता से मिलकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने म वह अपने पिता से मिलकर वापस लौट रहा था

कायमगंज, संवाददाता। एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम वह अपने पिता से मिलकर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद के हरैवा गांव निवासी रामबरन का 28 साल का पुत्र विनोद कुमार क्षेत्र के जौरा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके पिता रामबरन शमसाबाद क्षेत्र के एक अन्य भट्ठे पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम विनोद अपने पिता से मिलकर वापस लौट रहा था।
रास्ते में राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास उसने अपनी बाइक खड़ी की और सड़क किनारे किसी काम से गया था। बताया जा रहा है इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद धमगवा निवासी अतुल ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को फोन किया। ईएमटी सौरभ तत्काल घायल विनोद को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र बहादुर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शमशाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का सायाकायमगंज। विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी नन्ही देवी और मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बेटियां नेहा, उपासना और कोमल को छोड़ गया है। सात भाइयों में दूसरे नंबर का विनोद ही अपने परिवार का मुख्य सहारा था।फोटो 7परिचय अस्पताल में परेशान परिजन- पिता से मिलकर लौट रहा था, रेस्टोरेंट के पास हुई टक्कर- घायल को अस्पताल ले गए, पर तब तक काफी देर हो चुकी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


