खुर्जा में हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत
मोहम्मदाबाद के ग्राम बवुरैया के 16 वर्षीय अभिषेक की खुर्जा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हाल ही में इंटरमीडिएट पास करने वाला अभिषेक नौकरी की तलाश में दिल्ली गया था। घर लौटते समय बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया है।

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बवुरैया मौजा मुड़गांव निवासी राकेश चंद्र के 16 वर्षीय पुत्र अभिषेक की दिल्ली से घर लौटते समय खुर्जा में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। अभिषेक ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह नौकरी की तलाश में करीब 15 दिन पूर्व दिल्ली गया था। दिल्ली से रोडवेज बस से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खुर्जा क्षेत्र में सामने से आ रही दूसरी बस से टक्कर हो गई।
हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था,तथा छोटा भाई ऋतिक है जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है और एक बड़ी बहन अंशिका है। पिता राकेश चंद्र खेती का कार्य करते हैं। बेटे की नौकरी लगने की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को उसकी मौत की खबर ने झकझोर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मां गीता देवी बेटे के शव को देखकर बिलख पड़ीं। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


