Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट में गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़िया डूबा, तीन को बचाया गया

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद के पंचालघाट गंगा तट पर कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। स्नान करते समय चार कांवड़िये गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद पुलिस और गोताखोरों ने तीन को बचा लिया, लेकिन एक कांवड़िया बह गया। रेस्क्यू अभियान जारी है, श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील की गई है।

Farrukhabad Kannauj News: पांचालघाट में गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़िया डूबा, तीन को बचाया गया

Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पंचालघाट गंगा तट पर शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी से गंगा जल भरने आए श्रद्धालुओं के समूह में शामिल दो कांवड़िये स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए गंगा में उतरे दो अन्य युवक भी डूबने लगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी, नाविक और स्थानीय गोताखोरों की तत्परता से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक कांवड़िया गंगा के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश में पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।

घटनास्थल पर बचाव कार्य

जनपद लखीमपुर खीरी से करीब 65 श्रद्धालुओं का समूह कांवड़ का जल भरने के लिए थाना कादरीगेट क्षेत्र के पंचालघाट पहुंचा था। गंगा स्नान के दौरान कौशल और पवन कुमार पाल, दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

सहायता के लिए घटनास्थल पर मौजूद लोग

दोनों को डूबता देखकर मोहित और आकाश उन्हें बचाने के लिए गंगा में उतर गए। देखते ही देखते दोनों भी गहरे पानी में फंस गए। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

बचाव अभियान की शुरुआत

नाव ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल विदेश कुमार ने तत्काल नाविक और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद कौशल, मोहित और आकाश को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि पवन कुमार पाल तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। पवन के डूबने की सूचना मिलते ही थाना कादरीगेट पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। एनडीआरएफ की सहायता भी ली जा रही है। गंगा के बहाव वाले संभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता कांवड़िये की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद पंचालघाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने और सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पुलिस और बचाव दल लगातार निगरानी कर रहे हैं。

सामान्य प्रश्न

✦कांवड़ यात्रा के दौरान क्या हुआ?−
कांवड़ यात्रा के दौरान, चार कांवड़िये गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से तीन को बचा लिया गया और एक बह गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsफर्रुखाबादFarrukhabad Kannauj News: पांचालघाट में गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़िया डूबा, तीन को बचाया गया