Farrukhabad Kannauj News: पोल में करंट उतरने से कुत्ते की मौत, गोवंश को लगा करंट
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा में बिजली पोल में करंट आने से पहले एक कुत्ते की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद निराश्रित गोवंश पोल की चपेट में आ गया, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिजली घर को सूचित किया और गोवंश को बचाने के लिए कार्रवाई की गई।

Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा में बिजली पोल में करंट उतरने से पहले एक कुत्ते की मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद इसी पोल की चपेट में निराश्रित गोवंश आ गया। करंट लगने से गोवंश छटपटाने लगा। यह देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिजली घर में सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बांस की बल्ली की मदद से गोवंश को पोल से अलग किया गया। सूचना पर लाइनमैन नावेद और देवेंद्र मौके पर पहुंचे और पोल व लाइन की जांच की। आवश्यक कार्रवाई के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

