गंगा में युवक डूबा, पांच घंटे बाद मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - कंपिल में दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गए 20 वर्षीय अनुपम शाक्य की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने पांच घंटे की मेहनत के बाद शव बरामद किया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। अनुपम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गंगा में युवक डूबा, पांच घंटे बाद मिला शव

कंपिल, संवाददाता। दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया एक युवक सोमवार को गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव नुनेरा और हाल निवासी राईपुर चिनघटपुर का 20 वर्षीय अनुपम शाक्य सोमवार सुबह दोस्तों के साथ बदायूं जनपद के अटैना घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी और तेज बहाव में फंस गया। उसे बचाने के लिए दोस्त जितेंद्र ने भी गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन जब वह भी डूबने लगा तो स्थानीय लोगों और स्टीमर कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। करीब पांच घंटे बाद गोताखोर ने अनुपम शाक्य का शव गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुपम शाक्य की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है。

दोस्तों संग गंगा नहाने गए अनुपम को लील गईं लहरें, बचाने उतरा दोस्त बचा

कंपिल, संवाददाता। राईपुर चिनघटपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सोमवार सुबह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बदायूं के अटैना घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। गहरे पानी में जाने से वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने करीब पांच घंटे की तलाश के बाद शव को बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के मूलरूप से गांव नुनेरा निवासी और वर्तमान में राईपुर चिनघटपुर गांव निवासी धर्मवीर का 20 वर्षीय पुत्र अनुपम शाक्य सोमवार सुबह करीब दस बजे अपने दोस्त जितेंद्र और पवन निवासी नगला धनी के साथ गंगा स्नान के लिए निकला था। सुबह करीब 11 बजे तीनों दोस्त अटैना घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान अनुपम का पैर गहरे पानी में चला गया और वह तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। अनुपम को डूबता देख उसके दोस्त जितेंद्र ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह भी लहरों में फंस गया। घाट पर मौजूद लोगों और स्टीमर पर तैनात कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने किसी तरह जितेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अनुपम पानी में ओझल हो गया।

Voice of UP

पांच घंटे चला रेस्क्यू, गोताखोर ने निकाला शव

कंपिल। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। साथ गए युवकों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार 5 घंटे की मशक्कत के बाद जाटी गांव के गोताखोर कल्लू ने अनुपम का शव नदी के गहरे पानी से खोज निकाला।

मां बोली- नहाने गया था, अब कभी नहीं लौटेगा

कंपिल। अनुपम शाक्य का शव मिलने की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक अनुपम दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई का नाम नीलेश है और बहन प्रीति की शादी हो चुकी है। बेटे का शव देखकर मां सीमा बेसुध हो गईं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह गंगा स्नान की बात कहकर गया था, किसी को क्या पता था कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगा। स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला बदायूं भेज दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

-गोताखोर ने मशक्कत के बाद निकाला शव, परिजनों की चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

फोटो 33

परिचय अटैना घाट पर हादसे के बाद लगी भीड़

फोटो 34

परिचय मृतक अनुपम शाक्य का फाइल फोटो

फोटो 35

परिचय शव पर रोते परिजन

सामान्य प्रश्न

अनुपम शाक्य की उम्र क्या थी?
अनुपम शाक्य 20 वर्षीय युवक था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।