Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsTragic Death of Railway Employee Sparks Demand for Job Security
रेल कर्मी की मौत पर लगाया लापरवाही का आरोप

रेल कर्मी की मौत पर लगाया लापरवाही का आरोप

संक्षेप:

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन दिया। ताराचंद्र, जो बीमार थे, को ड्यूटी पर बुलाया गया और बेहोश होकर अस्पताल पहुंचे। उचित इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। यूनियन ने मृतक के परिवार के लिए नौकरी की मांग की।

Feb 10, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

फर्रुखाबाद। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शिष्ट मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर को संबोधित ज्ञापन स्थानीय रेल अफसर को सौंपा। नरमू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने बताया कि 25 जनवरी को सिग्नल विभाग में कार्यरत ताराचंद्र को विश्राम दिवस पर कार्य के लिए बुलाया गया था। कर्मचारी की तबीयत खराब थी। जैसे ही कर्मचारी ड्यूटी के लिए स्टेशन पर आया और वहां बेहोश हो गया। भोलेपुर के एक निजी अस्पताल से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। वहां का निजी अस्पताल रेलवे से संबद्ध है। संबंधित अस्पताल ने एडमिट नहीं किया। इस वजह से ताराचंद्र को कानपुर के ही एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समय पर उचित इलाज न मिलने से 30 जनवरी को ताराचंद्र की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर होते हुये प्रशासन ने उसे ड्यूटी पर नहीं माना जो संवेदनहीनता है। कर्मचारी लोहार के पद पर कार्य करता था। कर्मचारी की तबीयत खराब थी इसके बाद भी 20 किलोग्राम का टूल्स लादकर कार्य पर बुलाया गया। इस दौरान शिष्ट मंडल ने मृतक कर्मचारी को ड्यूटी पर मानते हुये मृतक आश्रित को नौकरी दिये जाने की मांग की। शिष्ट मंडल में अनुज कुमार, कैलाशनाथ, रामजी, टीएन यादव, ओमप्रकाश, अजीत कुमार भट्ट, पप्पू, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।