ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद फैजबाग पसियापुर मार्ग पर ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत...

ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजThu, 08 Apr 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखाबाद। हिन्दुस्तान संवाद

फैजबाग पसियापुर मार्ग पर ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कंपिल थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी ओमवीर अपने बड़े भाई रामवीर और 9 अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर शमसाबाद थाने के हसनापुर क्षेत्र में बन रही सीसी रोड डालने के लिए जा रहे थे।

ट्रैक्टर पर कुछ मजदूर बैठे थे तो कुछ खड़े हुए थे। ट्रैक्टर जब फैजबाग पसियापुर मार्ग पर पसियापुर तिराहे के पास पहुंचा कि तभी ट्रैक्टर के पीछे खड़े मजदूर ओमवीर झटका लगने से नीचे गिर गया। इससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। साथी मजदूरों ने जब शोर मचाया तो चालक ने ट्रैक्टर को रोका। गंभीर रूप से घायल ओमवीर को इलाज के लिए एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल शमसाबाद पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हुई। जानकारी पाकर पिता व परिवार के अन्य लोग यहां पहुंच गए। पिता ने चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी दूसरे लोगों से हुई है। जबकि चालक ने कोई खबर नहीं दी। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर से दो बार पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूर के शवका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मां विद्यादेवी, भाई रामवीर, रोहित, मोहित, बहन पुष्पा व परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुुरा हाल हो रहा है। अस्पताल में मां और बहन गश खाकर गिर पड़ीं। इस पर इन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला गया और इलाज कराया गया। पिता ने बताया कि ट्रैक्टर को मनोज चला रहा था। बेटा सुबह को घर सें निकला था तो ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह लौटकर नहीं आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें