आंधी में निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद । नगर पंचायत नवाबगंज के मोहल्ला रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के

आंधी में निर्माणधीन मकान की दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

फर्रुखाबाद । नगर पंचायत नवाबगंज के मोहल्ला रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे निर्माणाधीन मकान की दीवार तेज आंधी आने के कारण गिरने से वृद्ध की दब कर दर्दनाक मौत हो गई।शनिवार रात करीब 9 बजे 65 वर्षीय संतराम वर्मा अपने घर के अंदर चारपाई पर बैठे हुए थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवास की दीवार तेज आंधी आने के कारण अचानक भरभराकर संतराम पर गिर गई। दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास में लेटी पत्नी विमला के चिल्लाने पर परिवारीजनों ने ईंटों में दबे संतराम को बाहर निकाला।

उनके भतीजे आलोक कुमार की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया। वहॉ भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार लोहिया अस्पताल से सैफई ले जाते समय रास्ते में ही संतराम वर्मा ने दम तोड़ दिया। मृतक संतराम वर्मा अपने परिवार का भरण-पोषण सब्जी बेचकर करते थे। उनके परिवार में पत्नी विमला देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी तहसीलदार और कानून गो को दी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।