छात्र की मौत मामले में चालक पर मुकदमा

Mar 02, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share Share
Follow Us on

Farrukhabad-kannauj News - ते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रयान्श की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी ते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।

छात्र की मौत मामले में चालक पर मुकदमा

कायमगंज, संवाददाता। थाना शमसाबाद के गांव मुरैठी निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र प्रयान्श शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने साथी सचिन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा देकर घर लौट रहा था। बाइक सचिन चला रहा था। जैसे ही वे अलीगंज रोड के गंदा नाला स्थित बिजली घर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस यूपी 78 जेएन 694 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में प्रयान्श की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।