
बोलेरो को डंपर ने मारी टक्कर, एक बाराती की मौत, आठ घायल
Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद। संवाददाता इटावा बरेली हाईवे पर शनिवार देर रात बारात से लौट रही बोलेरो
फर्रुखाबाद। संवाददाता इटावा बरेली हाईवे पर शनिवार देर रात बारात से लौट रही बोलेरो को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें एक बाराती की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस की टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है । अमृतपुर थाने के कुम्हरौर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार की बारात शनिवार को छिबरामऊ गई थी। इसमें शामिल होने के लिए गांव के आकाश गुप्ता, अंकित, अजय, अवधेश, जयवीर, विजय, हरि ओम, यदुवीर गए हुए थे। यह सभी लोग बारात चढ़वाने के बाद रात में बोलेरो से घर लौट रहे थे।

अभी ये हाईवे पर मसेनी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो में सवार 28 वर्षीय आकाश गुप्ता की मौत हो गई। जबकि उक्त लोग घायल हो गए । घटना की जानकारी पर कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुश्किल से गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें चालक विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को देखते हुए मृतक आकाश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




